Mahendra Arya

Mahendra Arya
The Poet

गुरुवार, 30 दिसंबर 2010

शुभ हो अगला साल !

शुभ हो अगला साल !
ना आवे भूकंप सुनामी
ना आवे भूचाल , शुभ हो अगला साल !

ना कोई आतंकी घुस आवे
ना कोई दुश्मन घात लगावे
अमन चैन से रहे देश यह
जीवन हो खुशहाल, शुभ हो अगला साल !

भ्रष्टाचार मिटे इस भू से
बचे रहे सब इस थू थू से
नेतागण आदर्श बने सब
देवें एक मिशाल , शुभ हो अगला साल !

रहे प्रगति पर देश हमारा
किसी से हो ना द्वेष हमारा
दुनिया चाहे मैत्री हम से
ऐसा करें कमाल , शुभ हो अगला साल !

बच्चा बच्चा सभी सुखी हो
कोई भारतीय नहीं दुखी हो
लक्ष्मी जी की कृपा रहे अब
कोई ना हो कंगाल , शुभ हो अगला साल !

मन में हो संतोष सभी के
जीवन में हो जोश सभी के
आपस में सौहार्द्र रहे और
ख़त्म सभी जंजाल, , शुभ हो अगला साल !

5 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत सुन्दर रचना है।

    नये साल की आपको भी बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  2. सुंदर प्रस्तुति.आभार
    आप को भी सपरिवार नव वर्ष की ढेरों शुभकामनाएं.
    सादर,

    जवाब देंहटाएं
  3. आप को नवबर्ष की हार्दिक शुभ-कामनाएं !
    आने बाला बर्ष आप के जीवन में नयी उमंग और ढेर सारी खुशियाँ लेकर आये ! आप परिवार सहित स्वस्थ्य रहें एवं सफलता के सबसे ऊंचे पायदान पर पहुंचे !

    नवबर्ष की शुभ-कामनाओं सहित

    संजय कुमार चौरसिया

    जवाब देंहटाएं
  4. bahut sundar kavita naye saal se kitani ummide lagate hai ham dekhe ye 2011 is varsh kyaa -kyaa le jata hai or kyaa -kyaa de jata hai --2010 mere liye ati shubh rahaa jo jaate jaate aap jaise gunvaan ,vidvaan or snehi bhaai ki sougaat de gaya aasha hai naye saal me sabhi rishte or mithe hoge

    जवाब देंहटाएं